करमाटांड़ में गैस पाइप लीक, घर में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ में गैस पाइप लीक, घर में लगी आग

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करौं रोड स्थित मनोज मंडल के घर में गैस पाइप लीक होने से अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करौं रोड स्थित मनोज मंडल के घर में गैस पाइप लीक होने से अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि रसोई में रखे सभी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. बगल में स्थित हॉल तक आग पहुंच गयी, जहां रखा टीवी, फ्रिज, पंखा सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गये. शोर सुनकर ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन गैस पाइप से लगातार रिसाव होने के कारण आग और भड़कती चली गयी. बताया जा रहा है कि जब तक गैस पूरी तरह खत्म नहीं हो गई, तब तक आग लगातार जलती रही, जिससे नुकसान और बढ़ता गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola