केंद्रीय विद्यालय के चार शिक्षकों को दी गयी विदाई

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया.
जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय से स्थानांतरण चार शिक्षक रिशि, सोमनाथ, दिव्या और अनंत को लेकर विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने सम्मान के साथ विदाई दी. विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें उपहार प्रदान किया गया, जो इस प्रेम, स्नेह और यादों का प्रतीक था. इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में यही कहा आप हमारे बीच नहीं होंगे, पर आपकी यादें आपका मार्गदर्शन हमारे साथ रहेंगी. भविष्य की राहों में आपको अपार सफलता मिले, यही हमारी शुभकामनाएं हैं. मौके पर कई शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




