फ्लैग मार्च निकाल, रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
फ्लैग मार्च निकाल, रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने की अपील

नारायणपुर. रामनवमी को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र यादव व थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में शनिवार को नारायणपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

नारायणपुर. पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र यादव व थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में शनिवार को नारायणपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया. नारायणपुर थाना मोड़, मुरलीपहाड़ी एवं लखनुडीह मोड़ में रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गयी. पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा रामनवमी का त्योहार क्षेत्र में मनाया जाना है, जिसको लेकर फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च का उद्देश्य बस इतना है कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनायें. कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाये. अगर कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. ऐसे व्यक्ति पर पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आयेगी. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र के लोग रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाएं पुलिस प्रशासन लोगों के साथ है. सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से कोई भी भ्रामक या अफवाहजनक पोस्ट ना डालें. इस पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी. ऐसा करते हुए पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola