ePaper

लीड : एक बेंच पर पांच परीक्षार्थी, सभी पास-पास

Updated at : 16 Feb 2026 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
लीड : एक बेंच पर पांच परीक्षार्थी, सभी पास-पास

परीक्षा नियमों के अनुसार नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों के बीच पर्याप्त अंतर रखना अनिवार्य होता है, ताकि वे एक-दूसरे की उत्तरपुस्तिका न देख सकें. ऐसे में एक बेंच पर पांच विद्यार्थियों का बैठना नियमों के विपरीत माना जा रहा है.

विज्ञापन

अनदेखी. जामताड़ा काॅलेज की सेमेस्टर टू की परीक्षा में पारदर्शिता पर उठे सवाल

व्यवस्था पर उठे सवाल, केंद्राधीक्षक ने किया कदाचारमुक्त परीक्षा का दावा

संवाददाता, जामताड़ाजामताड़ा काॅलेज जामताड़ा में हो रही सेमेस्टर टू की परीक्षा के दौरान का एक ही बेंच पर पांच-पांच परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षा दिलायी जा रही है. इनके बीच दूरी नहीं हैं. ढूंस- ढ़ूंस कर परीक्षार्थी बेंच पर बिठाये गये हैं. दृश्य सामने आते ही परीक्षा की पारदर्शिता व नकल नहीं होने के दावे पर सवाल उठने लगे हैं. बता दें कि जामताड़ा काॅलेज में जेजेएस काॅलेज मिहिजाम व जामताड़ा कालेज का सेंटर है. सोमवार को सेमेस्टर टू के जंतु विज्ञान और भूविज्ञान विषय की परीक्षा हो रही थी. इसमें लगभग 1235 विद्यार्थी शामिल हुए. इसमें जेजेएस काॅलेज के 166 और शेष जामताड़ा कॉलेज के परीक्षार्थी थे. यहां दो कमरे में सीट से अधिक परीक्षार्थी है. इन दोनों कमरों में एक दो बेंच सटाकर पांच परीक्षार्थियों को बैठया गया था. यहां तक कि विद्यार्थियों के बीच न्यूनतम दूरी का अभाव साफ नजर आ रहा है. परीक्षा नियमों के अनुसार नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों के बीच पर्याप्त अंतर रखना अनिवार्य होता है, ताकि वे एक-दूसरे की उत्तरपुस्तिका न देख सकें. ऐसे में एक बेंच पर पांच विद्यार्थियों का बैठना नियमों के विपरीत माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र में बाहरी लोगों का प्रवेश हो रहा था. यदि आरोप सही है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का संकेत देता है. किसी भी परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए प्रवेश द्वार पर सख्त जांच, पहचान-पत्र की अनिवार्यता और अनधिकृत व्यक्तियों पर रोक जरूरी होती है. दो परीक्षार्थियों के बीच पर्याप्त दूरी अनिवार्य शिक्षा से जुड़े जानकारों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त कक्ष, वीक्षक और निगरानी व्यवस्था अनिवार्य है. यदि व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं होंगी तो परीक्षा की विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है. एक बेंच पर पांच-पांच परीक्षार्थियों को बैठाना पारदर्शिता पर सवाल उठाता है.

परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त हो रही : केंद्राधीक्षक

केंद्राधीक्षक डाॅ अनमोल अमर बाबा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न हो रही है. कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है. यहां सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था नहीं है. इसकी सूचना विश्व विद्यालय को दी जा चुकी है. काॅलेज प्रबंधन को सीसीटीवी की व्यवस्था करनी है. वहीं काॅलेज के चाकड़ी कैंपस में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा हो रही है. इस कारण यहां विवि ने परीक्षा केंद्र बनाने का आदेश दिया है, जबकि काॅलेज प्रशासन ने पहले ही यहां परीक्षा लेने से मना कर दिया था.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola