निदेशक ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
निदेशक ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा

उन्होंने केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिला कृषि कार्यालय में सोमवार को कृषि निदेशक भोर सिंह यादव ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया. उन्होंने केंद्र व राज्य प्रायोजित योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली. समीक्षा में टपक सिंचाई योजना, बिरसा बीज वितरण योजना, सीड एक्सचेंज योजना, मिलेट मिशन, बिरसा हरित कृषक पाठशाला और अम्लीय मृदा सुधार योजना शामिल रहीं. आत्मा सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, डिप्टी परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह सहित बीटीएम, एटीएम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एफपीओ और लैंप्स प्रतिनिधियों को आवश्यक सुझाव दिया. योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही स्वाइल कंजर्वेशन के तहत पंप सेट का वितरण भी किया गया.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola