कीर्तन से जदुपति चटर्जी ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड अंतर्गत मोइनाबाद शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर रविवार हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड अंतर्गत मोइनाबाद शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर रविवार हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. मंदिर की सेवायत विनय दास ने कहा कि प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां एक रात्रि कीर्तन गान एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाता है. इसमें बीरभूम निवासी कीर्तनियां जदुपति चटर्जी ने कीर्तन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने कहा कि कलियुग में जीवन उद्धार का एकमात्र उपाय हरि नाम संकीर्तन है. इसलिए सभी लोगों को हरिनाम सुनना चाहिए तथा बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए. कीर्तन समापन के उपरांत मंदिर संचालक के देखरेख में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola