वरीय अधिवक्ता जयप्रकाश साव के निधन जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
वरीय अधिवक्ता जयप्रकाश साव के निधन जताया शोक

जामताड़ा कोर्ट. वरीय अधिवक्ता जयप्रकाश साव के आकस्मिक निधन पर शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ ने शोक सभा का आयोजन किया.

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट. वरीय अधिवक्ता जयप्रकाश साव के आकस्मिक निधन पर शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ ने शोक सभा का आयोजन किया. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की. जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन ने बताया कि हम सब अपना एक साथी खो दिए, जो एक शांत स्वभाव और उच्च मानसिकता के व्यक्तित्व थे. कहा कि भविष्य में उनके दो बेटे जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं. कभी भी किसी भी चीज के लिए जरूरत पड़ेगी तो जिला अधिवक्ता संघ उनके मदद के लिए तैयार रहेगा. उन्होंने बताया कि वरीय अधिवक्ता जय प्रकाश साव 2003 में जिला अधिवक्ता संघ से जुड़े थे. विधि की पढ़ाई टीएनबी कॉलेज भागलपुर से किया था. मौक पर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अरविंद सरकार, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, अभिजीत बॉस, उमेश भैया, सौमित्र सरकार, सती नाथ मंडल, भगवत सिंह, समीर कुमार झा, अनवर अंसारी, अनाउल अंसारी, नंदन कुमार सिन्हा, महेंद्र बर्मन, मुक्ता मंडल, लक्ष्मी दुबे, उज्ज्वल यादव, सुभाजित मुखर्जी, उमेश सिंह, मुकेश सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola