विद्यालय में बच्चों को आनंद की अनुभूति करायें : प्रखंड प्रमुख

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय में बच्चों को आनंद की अनुभूति करायें : प्रखंड प्रमुख

विद्यासागर. करमाटांड़ के गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को ‘स्कूल रूआर-2026’ को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ के गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय में शुक्रवार को ‘स्कूल रूआर-2026’ को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुई. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल, बीइइओ सर्किल मरांडी, बीपीओ सावित्री किस्कू ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड प्रमुख छोटेलाल कोल ने कहा कि विद्यालय का माहौल ऐसा बनाना आवश्यक है, जिससे बच्चे सहज महसूस करें और उन्हें विद्यालय में आनंद की अनुभूति हो. उन्होंने विद्यालय के विकास एवं बच्चों के नामांकन से जुड़े हर मुद्दे पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. बीइइओ सर्किल मरांडी ने बताया कि ‘रूआर-2026’ अभियान का उद्देश्य प्रखंड के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है. बीपीओ सावित्री किस्कू ने जानकारी दी कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में 15 से 30 अप्रैल तक ‘रूआर कार्यक्रम’ संचालित किया जा रहा है. वहीं, प्रखंड कोर कमेटी के सदस्य अमर नाथ दास, राजन आसरे, जयंती रानी, रामाशीष लाल, सहायक अध्यापक सुबोध चंद्र मोदी, सीआरपी राजेश गुप्ता, ललन कुमार, शिक्षक प्रमोद राय, मनोज पोद्दार व अनिमेष मंडल ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, बीआरपी सरफराज, गोवर्धन कुमार, सीआरपी विनय भैया, शिक्षक विकास कुमार, श्याम सिंह, बाबोनी बास्की, सहायक अध्यापक राजेश कुमार, गोविंद मंडल उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन विद्या सागर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सीआरपी मकसूद अंसारी ने किया.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola