बीडीओ के साथ कर्मियों ने ली मतदान करने की शपथ

बीडीओ जमाले राजा और सीओ सीताराम महतो ने प्रखंड कर्मियों को मताधिकार की शपथ दिलाई.
कुंडहित. मतदान हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि अधिकार भी है. क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए सभी लोग आगे आएं और सब परिवार वोट करें. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में स्वीप के तहत शनिवार को बीडीओ जमाले राजा और सीओ सीताराम महतो ने प्रखंड कर्मियों को मताधिकार की शपथ दिलाई. इस दौरान अधिकारियों ने कर्मियों को स्वयं मताधिकार का उपयोग करने और क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें. अधिकारियों ने कहा कि लोगों को इस बात के लिए जागरूक करना होगा कि मताधिकार हमारा दायित्व ही नहीं बल्कि अधिकार भी है. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ विनय कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










