मरीजों से मित्रवत व्यवहार करें चिकित्सक : डीसी

डीसी कुमुद सहाय ने कल्याण अस्पताल कुंजबोना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित ओपीडी की जांच की.
नाला. डीसी कुमुद सहाय ने कल्याण अस्पताल कुंजबोना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित ओपीडी की जांच की. डीसी ने अस्पताल में मिलने वाले सुविधाओं, चिकित्सक, मेडिकल स्टाॅफ की उपस्थिति आदि का अवलोकन किया. उन्होंने भर्ती मरीजों से अस्पताल में दी जा रही सुविधा, दवा, भोजन आदि के बारे में पूछताछ की. अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुधार का निर्देश दिया. उन्होंने भर्ती मरीजों का शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक का ड्यूटी चार्ट बनाने एवं उसे बोर्ड में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. चिकित्सक से कहा कि मरीजों से मित्रवत व्यवहार करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




