झामुमो स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर हुआ विमर्श

सर्किट हाउस जामताड़ा में सोमवार को झामुमो संयोजक मंडली की बैठक हुई. अध्यक्षता संयोजक प्रमुख रवींद्रनाथ दुबे ने की.
जामताड़ा. सर्किट हाउस जामताड़ा में सोमवार को झामुमो संयोजक मंडली की बैठक हुई. अध्यक्षता संयोजक प्रमुख रवींद्रनाथ दुबे ने की. इस अवसर पर झामुमो स्थापना दिवस पर चर्चा की गयी, जो हर साल दो फरवरी को दुमका में जनसभा के रूप में मनाया जाता है. इस साल 46वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता दुमका गांधी मैदान पहुंचेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनेंगे. केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता अभियान जामताड़ा जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा. अभियान प्रत्येक पंचायतों तक पहुंचाया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को झामुमो परिवार से जोड़ा जा सके. मौके पर झामुमो नेता आनंद टुडू, प्रो कैलाश प्रसाद साव, सफ्फार अंसारी, असित मंडल, जमरुद्दीन अंसारी, अनिता टुडू, इम्तियाज अंसारी, वकील सोरेन, नरेंद्र मुर्मू, संजय हेंब्रम, कुतुबुद्दीन शेख, वासुदेव हांसदा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




