पेसा कानून पर मांगे गये सुझाव पर बैठक में हुई चर्चा

Updated at : 10 May 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
पेसा कानून पर मांगे गये सुझाव पर बैठक में हुई चर्चा

जामताड़ा. मांझी परगना सरदार महासभा जामताड़ा की बैठक प्रखंड सभागार में हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. मांझी परगना सरदार महासभा जामताड़ा की बैठक प्रखंड सभागार में हुई. अध्यक्षता प्रखंड मांझी नाजिर सोरेन ने की. बैठक में प्रखंड मांझी बाबा हराधन मुर्मू, अवकाश प्राप्त शिक्षक सुनील कुमार बास्की, मांझी परगना सरदार महासभा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा, देवशरण मुर्मू, लेबेन हांसदा, नंदलाल हांसदा, मुखिया सुखेंद्र टुडू व सुधीर किस्कू उपस्थित थे. बैठक से पूर्व 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए 26 निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी गयी. जामताड़ा प्रखंड के सभी पंचायतों में एक एक मांझी बाबा को प्रभारी बनाया गया. पंचायत स्तर पर बैठक करने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. जून महीने में प्रमंडलीय स्तर पर दुमका में सम्मेलन किया जाएगा. धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी सुधीर किस्कू ने दिया. बैठक में मांझी बाबा डॉक्टर सोरेन, पाराणिक अलिन्द मुर्मू, सुखदेव हांसदा, दुर्गा मुर्मू, बोका हांसदा, शत्रुघ्न सोरेन, देवेश्वर मुर्मू, लगणेश्वर सोरेन, सुखदेव टुडू, अरुण टुडू, देवानंद टुडू, नरेंद्र मुर्मू, बासुदेव हेंब्रम, मोती मुर्मू, बुधन मुर्मू, सौदा मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola