डीसी ने सीएम के आने की तैयारियों का लिया जायजा

प्रखंड के धेनुकडीह में 18 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम है. डीसी ने तैयारियों का जायजा लिया.
कुंडहित. प्रखंड के धेनुकडीह में 18 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम है. इसकी तैयारियों का जायजा लेने डीसी कुमुद सहाय सोमवार को कार्यक्रम स्थल पहुंची. इस दौरान विगत दिनों से हो रही बारिश के कारण मैदान में जमा हो रहे पानी की निकासी कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंताओं को दिया. उन्होंने पंडाल निर्माण, पहुंच पथ, प्रचार-प्रसार कार्य का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. गड्ढे वाले स्थानों में पर्याप्त मात्रा में स्टोन डस्ट डाल कर समतलीकरण करने काे कहा. डीसी ने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, अस्थाई हेलीपैड निर्माण, पार्किंग, ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का निर्देश दिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री, सांसद एवं विधानसभा अध्यक्ष शिरकत करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




