ePaper

जंगल में कर रहे थे साइबर ठगी, सियाटांड़ के पांडू मंडल और विष्टोपुर के निताई दां को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 04 Dec 2025 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
Cyber Crime Jharkhand Siyatand Jamtara

डीएसपी संजय कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साइबर क्रिमिनल्स की गिरफ्तारी की जानकारी दी. फोटो : प्रभात खबर

Cyber Crime Jharkhand: जमताड़ा के एक जंगल से साइबर ठगी कर रहे 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके नाम पांडू मंडल और निताई दां हैं. पांडू का साइबर क्राइम का आपराधिक इतिहास है. वह पहले भी इस मामले में जेल जा चुका है. एक सियाटांड़ गांव का रहने वाला है, तो दूसरा विष्टोपुर का. इनके पास से पुलिस ने क्या-क्या जब्त किया है और कैसे इनकी गिरफ्तारी हुई, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Cyber Crime Jharkhand: साइबर क्राइम के लिए देश-दुनिया में बदनाम झारखंड के जामताड़ा जिले में 2 शातिर साइबर क्रिमिनल्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर नारायणपुर थाना क्षेत्र से इन्हें दबोचा है. डीएसपी हेडक्वार्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता और नीतीश कुमार, एसआई हीरालाल महतो, एएसआई ईश्वर मरांडी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकोकुंडी/महेशपुर के नजदीक गोविंदपुर- साहिबगंज रोड के समीप जंगल में छापेमारी की.

साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे थे पांडू और निताई

छापेमारी के दौरान साइबर क्राइम को अंजाम दे रहे 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ गांव के पांडू मंडल और नारायणपुर थाना क्षेत्र के विष्टोपुर निवासी निताई दां शामिल हैं. इन दोनों के पास से पुलिस ने 6 मोबाईल, 7 सिम, 3 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड और 1 मोटरसाइकिल बरामद किये हैं.

इन धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

दोनों के विरुद्ध जामताड़ा साइबर क्राइम थाने में कांड संख्या 71/2025 दर्ज कर लिया गया है. इनके खिलाफ धारा 111(2)(बी)/317(2)/317(4)/317(5)/318(4)/319/2)/ 336(31/338/340(2)/3/5) बीएनएस 2023 और 66[बी]सी आइटी एक्ट और 42 (3)(ई) टेलीकम्यूनिकेशन एक्ट 2023 लगायी गयी है. गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है.

क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद होने के नाम पर करते थे ठगी

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल्स लोगों को फोन कर कहते थे कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अन्य बैंकों के उनके क्रेडिट/डेबिट कार्ड बंद हो गया है. वे लोगों से कहते थे कि नया कार्ड लेने के लिए अपने मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद उस व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर लेते थे. इसके बाद ई-वॉलेट के जरिये उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Cyber Crime: पांडू मंडल का है पुराना आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल पांडू मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास है. इसके खिलाफ साइबर क्राइम थाना में कांड संख्या 69/2021 दर्ज है. उसके विरुद्ध धारा 414/419/420/467/468/471/120 (बी) भादवि एवं 66(बी) (सी) (डी) आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किये गये हैं. डीएसपी ने बताया कि ये लोग बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. मौके पर साइबर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग के नाम पर ठगी करने वाले 7 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार

झारखंड में 2.98 करोड़ की साइबर ठगी, सीआईडी ने गिरोह का किया भंडाफोड़, जमशेदपुर से एक गिरफ्तार

Jharkhand Cyber Fraud: हनी ट्रैप समेत इन 10 तरीकों से लोगों को फांस रहे हैं साइबर ठग, CID ने किया अलर्ट

निवेश और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले चाइनीज नेटवर्क गिरोह के 7 एजेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola