Table of Contents
Cyber Crime Palamu: पलामू पुलिस ने साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग के नाम पर ठगी करने वाले 7 साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ आईटी एक्ट और 11 बंगाल जुआ अधिनियम के तहत हुसैनाबाद थाने में 1 दिसंबर को कांड संख्या 271/25 दर्ज किया गया है. इनके खिलाफ धारा 111(2)(b), 111(3), 111(4), 118(3), 318(2), 318(4), 319(2), 336(3), 338, 3(5), 61(2) BNS 2023 एवं 66(C), 66(D) लगायी गयी है.
हुसैनाबाद के एसडीपओ को मिली थी गुप्त सूचना
हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को 30 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि हुसैनाबाद अनुमंडल के अनिल कुमार विश्वकर्मा के तीन मंजिला मकान में कुछ दिनों से संदिग्ध युवक ठहरे हुए हैं, जो ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टा (बेटिंग) के जरिये लोगों से ठगी कर रहे हैं. लगातार अन्य संदिग्ध लोगों की आवाजाही भी यहां हो रही है.
2 कमरों में साइबर ठगी कर रहे 7 लोग मिले
एसडीपीओ ने सूचना का सत्यापन करने के बाद पलामू एसपी के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन किया. हुसैनाबाद एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी इस टीम ने उस मकान के तीसरे तल्ले पर छापेमारी की. देखा कि यहां 2 अलग-अलग कमरों में कुल 7 युवक मौजूद हैं. सभी लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन से ऑनलाइन गेमिंग/बेटिंग गतिविधियों में लिप्त हैं. सभी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया.
महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े बेटिंग ऐप की चल रही थी फ्रेंचाइजी
गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि वे महादेव बेटिंग ऐप से संबद्ध ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म Khelooyaar.site का फ्रेंचाइजी (Franchise ID – 141) संचालित कर रहे थे. ये लोग ग्राहकों से ऑनलाइन रुपए जमा करवाकर टोकन मनी देते थे. जीत-हार के अनुसार लेन-देन किया जाता था. हर दिन ये लोग करीब 7 से 8 लाख रुपए तक का अवैध ऑनलाइन कारोबार कर रहे थे. इसमें 70 प्रतिशत राशि प्रमोटर्स को और 30 प्रतिशत फ्रेंचाइजी को मिलते थे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल करते थे साइबर क्रिमिनल
इस अवैध गतिविधि को संचालित करने के लिए म्यूल अकाउंट्स (फर्जी बैंक खातों) का इस्तेमाल किया जा रहा था. ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को पैसे का लालच देकर उनके दस्तावेजों के माध्यम से बैंक खाते खुलवाये जाते थे. उनके एटीएम कार्ड, पासबुक एवं चेकबुक अपने कब्जे में रख लिये जाते थे.
Cyber Crime Palamu: ये लोग चलाते हैं नेटवर्क
| नेटवर्क से जुड़े लोग | पता |
|---|---|
| शेल्वी उर्फ मनीष | भिलाई, छत्तीसगढ़ |
| राजन कुमार सिंह | ग्राम आजन, जिला – औरंगाबाद, बिहार |
| प्रवीण भैया | अज्ञात |
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पता
- राहुल सिंह लोधी, उम्र-22 वर्ष, पिता-प्रदीप सिंह लोधी, भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)
- सुजित कुमार विश्वकर्मा, उम्र-23 वर्ष, पिता-रामबरण विश्वकर्मा, मदनपुर, जिला औरंगाबाद (बिहार)
- अजित कुमार उर्फ अजित कुमार विश्वकर्मा, उम्र-25 वर्ष, पिता-हरिनंदन सिंह, मदनपुर, जिला औरंगाबाद (बिहार)
- रोहित कुमार सिंह उर्फ राजा, उम्र-28 वर्ष, पिता-उपेंद्र सिंह, जिला औरंगाबाद (बिहार)
- जुबेर अंसारी, उम्र-35 वर्ष, पिता-हदीश अंसारी, जिला बोकारो (झारखंड)
- अयाज आलम उर्फ टिंकू, उम्र-29 वर्ष, पिता-अब्दुल लतीफ अंसारी, जिला रामगढ़ (झारखंड)
- अक्षय कुमार कुंडू, उम्र-27 वर्ष, पिता-बहादुर कसेरा, जिला रांची (झारखंड)
जब्त/बरामद सामग्री
| क्रम सं | जब्त किये गये सामान | जब्त सामान की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | सैमसंग गैलेक्सी S23 मोबाइल | 1 |
| 2 | एप्पल आईफोन | 2 |
| 3 | रियलमी मोबाइल | 1 |
| 4 | ओप्पो मोबाइल | 2 |
| 5 | मोटोरोला मोबाइल | 1 |
| 6 | डेल लैपटॉप (चार्जर सहित) | 1 |
| 7 | लेनोवो टैब | 1 |
| 8 | पोको मोबाइल | 5 |
| 9 | सैमसंग मोबाइल | 2 |
| 10 | विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड | 9 |
| 11 | बैंक पासबुक | 9 |
| 12 | चेकबुक | 9 |
| 13 | वीवो Y18i मोबाइल के खाली बॉक्स | 5 |
| 14 | ऑनलाइन लेन-देन विवरण युक्त डायरी | 3 |
| 15 | जियो फाइबर राउटर सेट | 1 |
एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारी
- एस मोहम्मद याकूब, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद
- पुलिस अवर निरीक्षक अफजल अंसारी, थाना प्रभारी हैदरनगर थाना
- पुलिस अवर निरीक्षक बबलू कुमार, प्रभारी देवरी ओपी
- पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, हुसैनाबाद थाना
- पुलिस अवर निरीक्षक रमन यादव, हुसैनाबाद थाना
- पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ चौबे, हुसैनाबाद थाना
- पुलिस अवर निरीक्षक नर्वदेश्वर सिंह, हुसैनाबाद थाना
- आ/1699 रंजन टूटी, आ/776 सिप्रियन लकड़ा, आ/104 परमेश्वर महतो, चाआ/69 सिकंदर भगत सभी अंगरक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद
- आ/957 रमेश कुमार नट, आ/1611 हरेंद्र राम, आ/563 लाडले हसन, आ/779 बेंजामिन एक्का, आ/850 मिथिलेश तिवारी सभी हुसैनाबाद एवं देवरी ओपी के सशस्त्र बल.
साइबर क्राइम के संगठित गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से एक संगठित साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इस अपराध में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
जनता से अपील
पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन बेटिंग अथवा गेमिंग ऐप के झांसे में न आयें. किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक या चेकबुक न दें. लालच में आकर अपना बैंक खाता किसी अन्य को प्रयोग करने देना दंडनीय अपराध है.
झारखंड साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर
Jharkhand Cyber Crime helpline number: झारखंड साइबर क्राइम ने ठगी के शिकार लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. झारखंड साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 0651-2220060 है.
साइबर क्राइम रांची ऑनलाइन कंप्लेन
Cyber Crime ranchi online complaint : साइबर ठगी के शिकार हुए लोग ऑनलाइन कंप्लेन भी दर्ज करवा सकते हैं. साइबर क्राइम रांची ऑनलाइन कंप्लेन के लिए www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा. इस वेब पोर्टल पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध के साथ-साथ अन्य साइबर अपराध की भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आप चाहें, तो वित्तीय ठगी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल भी कर सकते हैं.
साइबर क्राइम रांची कॉन्टैक्ट नंबर
Cyber Crime Ranchi Contact Number: राजधानी रांची के कचहरी रोड में साइबर थाना है. यहां साइबर क्राइम की रिपोर्ट कर सकते हैं. साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में फोन नंबर 0651-2220060, मोबाइल नंबर 9771432133 और ई मेल से भी शिकायत कर सकते हैं. रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ई-मेल आईडी [email protected] है.
झारखंड साइबर क्राइम पुलिस कार्यालय रांची
Jharkhand Cyber Crime office: झारखंड साइबर क्राइम पुलिस का कार्यालय रांची में कचहरी रोड में है.
साइबर क्राइम जमशेदपुर
Cyber Crime Jamshedpur: जमशेदपुर में साइबर क्राइम संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आप नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 1930 की मदद ले सकते हैं. अर्जेंट की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी डायल करके मदद ले सकते हैं.
साइबर क्राइम रांची एड्रेस
Cyber Crime Ranchi address: झारखंड की राजधानी रांची में साइबर पुलिस का कार्यालय है. यहां किसी भी साइबर क्राइम की रिपोर्ट की जा सकती है. साइबर पुलिस का ऑफिस रांची के कचहरी रोड में है.
साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर जमशेदपुर
Cyber Crime helpline number Jamshedpur: जमशेदपुर में साइबर क्राइम से संबंधित कोई भी रिपोर्ट साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या स्थानीय पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दर्ज करवा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें
रांची में दो लोगों से 90 हजार रुपये की ठगी, ATM में फंसा कार्ड और खाते से कट गये पैसे
निवेश और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले चाइनीज नेटवर्क गिरोह के 7 एजेंट गिरफ्तार
झारखंड में 2.98 करोड़ की साइबर ठगी, सीआईडी ने गिरोह का किया भंडाफोड़, जमशेदपुर से एक गिरफ्तार

