एमएमसीएच व सीएचआइरेड में इंट्री नहीं होने पर नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
एमएमसीएच व सीएचआइरेड में इंट्री नहीं होने पर नाराजगी

एमएमसीएच व सीएचआइरेड में इंट्री नहीं होने पर नाराजगी

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सोमवार को समाहरणलाय के सभागार में डीइजीएस, ई-ऑफिस, यूआइडीएआइ, एनआइसी एवं आधार से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी. पलामू डीसी समीरा एस ने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की.इस दौरान बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों में आधार केंद्र सुचारू रूप से संचालित हो रहा है.मेदिनीनगर में भी नूतन केंद्र में संचालित आधार केंद्र को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया गया है. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में होने वाली दुर्घटनाओं की इंट्री इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस (आई-रेड) में नहीं की जा रही है. इस मामले में नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि एमएमसीएच व अन्य किसी भी सीएचसी में आइ-रेड पोर्टल में इंट्री नहीं किया जाना गंभीर मामला है.जिला सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं का प्रतिवेदन तैयार किया जाता है. ऐसे स्थिति में पोर्टल में इंट्री नहीं होना चिंताजनक है.डीसी ने साफ तौर पर कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यही स्थिति रही तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह, डीईओ, डीएसई, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पंकज पांडेय, यूआईडी के डीपीओ सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola