स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने लगाने पर बनी सहमति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jan 2025 7:40 PM
नारायणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख अंजना हेंब्रम ने की.
नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख अंजना हेंब्रम ने की. बैठक में बीडीओ मुरली यादव, सीओ देवराज गुप्ता शामिल हुए. कहा कि इसी माह स्वास्थ्य मेला लगाना है, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी और लाभ देना है. बीडीओ ने कहा कि यह मेला तब और सार्थक होता, जब इसमें दिव्यांगों का प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजन होता. एक स्टॉल में दिव्यांगों का प्रमाण-पत्र बन सके और सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ ले सके. निर्णय लिया गया कि सिविल सर्जन को यह प्रस्ताव भेजा जायेगा कि प्रखंड स्तरीय मेला में दिव्यांगता जांच के लिए स्टॉल लगाया जाए. शिविर के लिए 24 तारीख निर्धारित किया गया. बैठक में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरनव चक्रवर्ती, बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










