मनरेगा की पुरानी योजनाओं को करें क्लोज : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा की पुरानी योजनाओं को करें क्लोज : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में मनरेगा और आवास योजना की समीक्षा हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में मनरेगा और आवास योजना की समीक्षा हुई. बीडीओ ने कहा कि मनरेगा की वैसी योजनाएं जो लंबे समय से पेंडिंग है उन्हें शीघ्र क्लोज करें. बागवानी योजना पर विशेष रूप से ध्यान देना है. बागवानी योजना काफी सार्थक सिद्ध हो रहा है. योजना का बेहतर रूप से संचालन होने से लाभुकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा. बागवानी योजना में निरंतर निराई का काम करना है. बरसात के समय में घास और खर पतवार उग जाते है, जिस कारण पौधों के वृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है. बागवानी योजना में घेरान मजबूत करना है, ताकि मवेशी प्रवेश नहीं कर सके. बीडीओ ने कहा कि आवास निर्माण का कार्य पूर्ण करना है. मजदूरी भुगतान समय पर हो इसका भी ध्यान रखना है. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी, एइ कुमार अनुराग, जेइ जीतेंद्र टुडू, सुमन पंडित, रवि उरांव, राहुल कुमार सिन्हा, अमित कुमार, कैलाश कुमार मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola