एबिलिटी पब्लिक स्कूल में बच्चों को मिला अंक प्रमाण पत्र

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के करमाटांड़-मधुपुर रोड स्थित एबिलिटी पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों के अभिभावक की बैठक हुई.
विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड के करमाटांड़-मधुपुर रोड स्थित एबिलिटी पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों के अभिभावक की बैठक हुई. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य जामुन मंडल ने बच्चों को समय पर विद्यालय प्रतिदिन भेजने की बात कही. बच्चों को अभिभावकों की उपस्थिति में अंक प्रमाण पत्र दिया गया. इसके बाद प्राचार्य ने कहा हमारे इस एबिलिटी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चे व बीपीएल बच्चे जो गरीबी अवस्था में है. वैसे 25 प्रतिशत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है. उस बच्चे को किसी तरह का शुल्क नहीं लगता है. वहीं अगर वह बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म ले नहीं सकते हैं तो उसे भी प्रिंसिपल एवं सभी सहयोगी शिक्षक के माध्यम से निशुल्क यूनिफॉर्म भी दिया जाता है, जिन बच्चों को नामांकन कराना हो उनका रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं बच्चों का आधार कार्ड संलग्न करते हुए आवेदन कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










