बीडीओ की मौजूदगी में छठ घाटों की हुई सफाई

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ की मौजूदगी में छठ घाटों की हुई सफाई

कुंडहित. नेम, निष्ठा का पर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को तीन छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

कुंडहित. नेम, निष्ठा का पर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को तीन छठ घाटों पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया. बीडीओ जमाले राजा, थाना पभारी प्रदीप कुमार की उपस्थिति में राजबांध तालाब, बनकाठी तालाब घाट एवं बारमसिया स्थित शीला नदी घाट की सफाई करवायी गयी. छठ घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. बीडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस सफाई अभियान में पुलिस जवान एवं जल सहियाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर प्रखंड समन्वयक मो. रफीक हुसैन, मुखिया विमला हांसदा, पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola