गेड़िया में पूर्णाहुति के साथ चड़क मेला का समापन

Updated:
विज्ञापन
गेड़िया में पूर्णाहुति के साथ चड़क मेला का समापन

बिंदापाथर. गेड़िया स्थित बाबा कालींजर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय चड़क मेला सह गाजनोत्सव का समापन बुधवार को हुआ.

विज्ञापन

बिंदापाथर. गेड़िया स्थित बाबा कालींजर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय चड़क मेला सह गाजनोत्सव का समापन बुधवार को हुआ. अंतिम दिन जहां एक ओर यज्ञ की पूर्णाहुति दी गयी, वहीं दूसरी ओर शक्ति की उपासना के साथ बकरे की बलि दी गयी. इस दौरान बाबा कालींजर के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. अपनी मन्नतों के पूरा होने और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धालुओं ने सैकड़ों की संख्या में बकरे की बलि दी. प्राचीन काल से चली आ रही इस परंपरा को देखने और इसमें शामिल होने के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. उपवास रखने वाले भक्तों ने कठिन अनुष्ठान पूरे कर सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा. मेले के अंतिम दिन मौत का कुआं, ब्रेक झांसी झूला और जादुखेला देखने के लिए दर्शकों की लंबी कतारें लगी रही. बच्चों ने भी मनोरंजन के विभिन्न साधनों का भरपूर आनंद उठाया.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola