डुसू में अभाविप की जीत पर मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

Updated:
विज्ञापन
डुसू में अभाविप की जीत पर मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। जामताड़ा में नगर मंत्री प्रकाश यादव के नेतृत्व में अभाविप कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी करके इस खुशी का उत्सव मनाया। प्रकाश यादव ने इसे युवाओं के राष्ट्रवादी विचारों पर विश्वास का प्रतीक बताया। विभाग प्रमुख संजीव दुबे ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रवाद, शिक्षा और संस्कार की राजनीति को चुना है। इस अवसर पर संजीव दुबे, चंदन रजक, संजय मंडल, आकाश साव, इंद्रजीत मंडल समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जीत अभाविप के सेवा और समर्पण का परिणाम है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. जामताड़ा में, अभाविप कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री प्रकाश यादव के नेतृत्व में मां चंचल चौक पर मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी करके खुशी व्यक्त की. प्रकाश यादव ने इस जीत को युवाओं के राष्ट्रवादी विचारधारा पर भरोसे का प्रतीक बताया. विभाग प्रमुख संजीव दुबे ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सभी छात्र-छात्राओं ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे राष्ट्रवाद, शिक्षा और संस्कार की राजनीति चाहते हैं. यह जीत अभाविप के सेवा और समर्पण की जीत है. मौके पर विभाग प्रमुख संजीव दुबे, जिला संयोजक चंदन रजक, जिला सहसंयोजक संजय मंडल, पूर्व कार्यकर्ता आकाश साव, कॉलेज मंत्री इंद्रजीत मंडल, नगर सह मंत्री सागर बाउरी, नगर सह मंत्री राहुल लाल, सोनू राउत, अंकित यादव, गुलशन यादव, सुखदेव रजक, रुद्र पांडे, कमल रजक, करण यादव, सागर यादव, आदित्य बाउरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola