महुलडंगाल में भाजपा का चला सदस्यता अभियान

Updated at : 15 Feb 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
महुलडंगाल में भाजपा का चला सदस्यता अभियान

नगर पंचायत जामताड़ा अंतर्गत महुलडंगाल में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. नगर पंचायत जामताड़ा अंतर्गत महुलडंगाल में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से अवगत कराया. उन्हें सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली. वीरेंद्र मंडल ने कहा कि भाजपा जनसेवा और विकास के लिए समर्पित पार्टी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोमनाथ सिंह, नगर अध्यक्ष गौर बाउरी, रंजीत यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola