बड़जोड़ा में बिनोद बिहारी महतो की मनी 102वीं जयंती

जामताड़ा. स्व बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती आदर्श ग्राम पंचायत बड़जोड़ा में मनाई गयी.
जामताड़ा. स्व बिनोद बिहारी महतो की 102वीं जयंती आदर्श ग्राम पंचायत बड़जोड़ा में मनाई गयी. इस अवसर पर स्व महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष मंतोष कुमार महतो ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की अस्मिता का प्रतीक है. उन्होंने सदैव समाज के वंचित, शोषित और गरीब की आवाज बुलंद की और शिक्षा के साथ-साथ संघर्ष का मार्ग दिखाया. उनकी जयंती पर हम सब यह संकल्प लेते हैं कि उनके आदर्शों पर चलकर, शिक्षा, समानता और न्याय के मार्ग पर चलेंगे. झारखंड की मिट्टी और अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे. मौके पर बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के मुख्य संरक्षक मनोज महतो, सुरेश महतो, लखिंद्र महतो, रमेश महतो, अशोक महतो, अष्टम महतो, राजेश महतो, शीतल महतो, गणेश महतो, निमाई महतो, मुकेश महतो, प्रदीप महतो, सुकदेव महतो, बिनोद मंडल, राजकिशोर महतो, प्रकाश महतो, माध्य महतो, धनंजय महतो, राजेश महतो, देवेंद्र केटियार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




