श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर हुआ भूमि पूजन

श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवतकथा को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन कर धर्म ध्वज स्थापित किया गया.
नाला. प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी स्टेडियम में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सात दिवसीय श्रीमद्भागवतकथा को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन कर धर्म ध्वज स्थापित किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो उपस्थित थे. आचार्य सुशील भट्टाचार्य एवं पवन भट्टाचार्य के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन एवं धर्मध्वज स्थापन संपन्न हुआ. जानकारी हो कि पांच मार्च को भव्य कलशयात्रा के साथ छह से 14 मार्च तक महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक धार्मिक कार्यक्रम है. इसलिए सभी लोग इसमें शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. इस प्रकार के कार्यक्रम से मानसिक शांति तो मिलती ही है एक संगठित समाज का निर्माण भी संभव होता है. उन्होंने सभी से अपेक्षित शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक सहयोग की अपील की. व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा. मौके पर कमेटी के राधु मंडल, अजित मुर्मू, उज्ज्वल भट्टाचार्य, भवसिंधु लायक, खिरोद महतो, जयधन हांसदा, वासुदेव हांसदा, समर माजी, जनार्दन भंडारी, महेश कपूर, पूर्ण भट्टाचार्य, सुकमुनी हेंब्रम, निरंजन मंडल, गौरी सिंह, गुपिन सोरेन, राजू दास, बबलू भट्टाचार्य, रंजीत तिवारी, बनमाली मंडल आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










