जिला खो-खो संघ के मुख्य संरक्षक बने अजय चंद्र सिंह

Updated:
विज्ञापन
जिला खो-खो संघ के मुख्य संरक्षक बने अजय चंद्र सिंह

जामताड़ा, जिला खो-खो संघ का चुनाव मंगलवार को हुआ. अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ कंचन गोपाल मंडल ने की.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा, जिला खो-खो संघ का चुनाव मंगलवार को हुआ. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ कंचन गोपाल मंडल ने की. निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश रंजन शामिल हुए. वहीं, झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद, उपाध्यक्ष नवीन कुमार व पर्यवेक्षक सलिल कुमार ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की. जामताड़ा जिला खो खो संघ के सफल संचालन के लिए कई पदाधिकारी चुने गये. इसमें मुख्य संरक्षक के रूप में वरीय पत्रकार अजय चंद्र सिंह, संरक्षक श्यामल मंडल, भूपेश गुप्ता, अध्यक्ष डॉ दुर्गादास भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष डॉ कंचन गोपाल मंडल, दिनबंधु सिंह, कमलेश मंडल, सचिव नंदन कुमार सिंह, सहायक सचिव अनीश रंजन, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सहायक कोषाध्यक्ष आकाश साव बनाये गये है. कार्यकारिणी सदस्यों में गौरव सिंह सोलंकी, धारा महतो, शिवम मुर्मू, प्रीतम मुर्मू, कृष्णा मुर्मू, राजवीर कोल, समीर मांजी, रोहित ओझा आदि हैं. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सर्वांगीण विकास, संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं खेल के संवर्धन के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola