कुंडहित में छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Updated:
विज्ञापन
कुंडहित में छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

कुंडहित. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मंगलवार सुबह कुंडहित में चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो गया.

विज्ञापन

कुंडहित. उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही मंगलवार सुबह कुंडहित में चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हो गया. छठ घाटों पर श्रद्धा और आस्था का सागर उमड़ पड़ा. जय छठी मईया के जयघोष और पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया. राजबांध घाट, शीला नदी घाट तथा बनकाटी बांध घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. व्रतियों ने टोकरी में फल, नारियल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया. अर्घ्य के उपरांत व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. परिजनों सहित छठी मईया से सुख-समृद्धि की कामना की. श्रद्धालुओं ने भी व्रतियों से ठेकुआ प्रसाद प्राप्त कर पुण्य लाभ का उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola