बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की ली गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन
बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की ली गयी शपथ

बिंदापाथर. प्लस टू उच्च विद्यालय, मंझलाडीह में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बिंदापाथर. प्लस टू उच्च विद्यालय, मंझलाडीह में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित की गयी. छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के गंभीर दुष्परिणाम और इसके सामाजिक व कानूनी पहलुओं से अवगत कराया गया. मुख्य वक्ता खुशबू कुमारी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के सुनहरे भविष्य की राह में सबसे बड़ी बाधा है. कहा कि कम उम्र में विवाह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी शिक्षा को भी पूरी तरह बाधित कर देता है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाएं और समाज में बदलाव के वाहक बने. इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ ली. छात्रों को टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर से प्रशासन को सूचित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. मौके पर शिक्षक संजय कुमार मांझी, श्यामल मंडल, विशंभर मंडल, रविंद्र कुमार मंडल थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola