9717 मामले का निष्पादन कर 6.67 करोड़ का हुआ सेटलमेंट

डालसा के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.
जामताड़ा कोर्ट. डालसा के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी ने न्यायमूर्ति से मार्गदर्शन प्राप्त किया. कार्यक्रम में 9717 मामले निष्पादित कर 6 करोड़ 67 लाख 77 हजार 444 रुपए का सेटलमेंट किया गया. डालसा अध्यक्ष राधा कृष्ण ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से लोगों को काफी राहत मिलती है, जहां पर सुलह-समझौते के आधार पर मामले का निष्पादन किया जाता है. आज देश में करोड़ों मामले का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जा रहा है. इसमें कोई पक्षकार हारता नहीं है, जीत दोनों की ही होती है. समाज में शांति और भाईचारा बना रहता है. पक्षकारों के समय और पैसे की भी बचत होती है. कहा कि लोक अदालत में मामले का निष्पादन कराने से कमजोर लोगों को राहत मिलती है. इसमें सभी विभागों के मामले शामिल होते हैं. हमारा प्रयास होगा अधिक से अधिक मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन हो. आज अदालत में पक्षकारों के बीच मध्यस्थता करके अनेकों मामले निष्पादित किए जा रहे हैं. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार, उपायुक्त कुमुद सहाय, पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारीब, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अजय कुमार, सीजेएम विश्वनाथ उरांव, एसीजेएम मोहम्मद नईम अंसारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन, डालसा के सचिव अभिनव, न्यायिक दंडाधिकारी शलिका अन्ना हैरेंज, अमित अल्डा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अरविंद सरकार, अधिवक्ता दिलीप सिन्हा, अशोक तिवारी, अनिल कुमार महतो, कोर्ट मैनेजर सुभेंदु मोहंती, अरिजीत बोस, अशोक तिवारी, डालसा के सहायक सुभाष दत्त, नागेंद्र शर्मा, राजेश दत्त, अमित कुमार, श्याम सुंदर, जगत मोहन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




