मिहिजाम में दुकानदार की संदेहास्पद मौत

मिहिजाम : नगर के कुर्मीपाड़़ा इलाके में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. मृतक युवक का नाम श्रवण कुमार सोनी 30 वर्षीय बताया जा रहा है. मृतक कुर्मीपाड़ा मोड़ के निकट ही फुटपाथ पर स्टेशनरी सामान की गुमटी चलाकर अपनी जीविकोपार्जन करता था. घटना को लेकर इलाके में […]
मिहिजाम : नगर के कुर्मीपाड़़ा इलाके में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. मृतक युवक का नाम श्रवण कुमार सोनी 30 वर्षीय बताया जा रहा है. मृतक कुर्मीपाड़ा मोड़ के निकट ही फुटपाथ पर स्टेशनरी सामान की गुमटी चलाकर अपनी जीविकोपार्जन करता था. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चायें हो रही है. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस भी आयी तथा शव को अपने कब्जे कर आवश्यक कानूनी कारवाई आरम्भ कर दिया. मौके
पर जानकारी पाकर काफी संख्या में आसपास के लोगों का जमावड़ा भी मृतक के मकान के बाहर हो गया था. मृतक के परिजनों ने बताया कि श्रवण कुमार सोनी रात को शराब पीकर आया और खाना खाकर सो गया. सुबह उठने पर देखा कि उसकी मृत्यु हो गई है. आनन फानन में उसे निकट के सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र ले गये लेकिन वहां चिकित्सक नहीं रहने के कारण एक निजी नर्सिंग होम ले गए. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी.
श्रवण की शादी तीन माह पूर्व 9 दिसंबर 2016 को धनबाद के गांधीनगर में हुई थी. मृतक युवक की पत्नी का नाम ज्योति देवी बताया जा रहा है. पति की मौत से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है. श्रवण के ससुराल वाले घटना की जानकारी पाकर धनबाद से मिहिजाम पहंुचे. ससुराल पक्ष ने युवक के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. कहा कि मेरे दामाद को इनलोगों ने मार डाला है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




