पंचों ने कराया जमीन विवाद का निबटारा

Published at :06 Mar 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
पंचों ने कराया जमीन विवाद का निबटारा

मिहिजाम : नगर के कृष्णानगर इलाके में पंचों ने वर्षों से चल रहे जमीन विवाद को निबटा लिया. रेलपार के कृष्णानगर पांच नंबर स्ट्रीट में 76 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था. जिसमें एक पक्ष 19 डिसमिल जमीन पर दावा कर रहा था. आपसी समझौते में दोनों पक्षों ने 76 […]

विज्ञापन

मिहिजाम : नगर के कृष्णानगर इलाके में पंचों ने वर्षों से चल रहे जमीन विवाद को निबटा लिया. रेलपार के कृष्णानगर पांच नंबर स्ट्रीट में 76 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था. जिसमें एक पक्ष 19 डिसमिल जमीन पर दावा कर रहा था. आपसी समझौते में दोनों पक्षों ने 76 डिसमिल में 19 डिसमिल और 57 डिसमिल अपना दावा किया. 19 मार्च को दोनों पक्ष जमीन मापी के बाद अपना अपना जमीन चिह्नित कर लेंगे. बैठक में दोनों पक्षों में चंदन पावरिया, मनोरंजन बेसरा के अलावा कमल गुप्ता, मनीष दुबे, अरविंद सिंह, विनोद बेसरा, लक्ष्मण सिंह, पिंटू मंडल, सेबंधन टुडू, महेंद्र टुडू, अजीत कुमार गुप्ता, नंदलाल शर्मा, शैलेन टुडू, सतींद्र टुडू, संजय कुमार, कैलाश राम, रजनी पावरिया आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola