15 साइकिल, एक बाइक व चार टन कोयला जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

नाला के कास्ता में पुलिस ने की छापेमारी नाला : नाला के बंद इसीएल खदानों से कोयले की चोरी बंद नहीं हुई. हालांकि हाल के दिनों में जामताड़ा पुलिस प्रशासन कोयले के अवैध खनन को लेकर गंभीर हुई है. प्रभात खबर भी समय समय पर खबर छापती रही कि चोरी छिपे नाला के बंद खदानों […]
विज्ञापन
नाला के कास्ता में पुलिस ने की छापेमारी
नाला : नाला के बंद इसीएल खदानों से कोयले की चोरी बंद नहीं हुई. हालांकि हाल के दिनों में जामताड़ा पुलिस प्रशासन कोयले के अवैध खनन को लेकर गंभीर हुई है. प्रभात खबर भी समय समय पर खबर छापती रही कि चोरी छिपे नाला के बंद खदानों से कोयला निकाला जा रहा है. शनिवार को एसपी डॉ जया रॉय के निर्देश पर नाला पुलिस ने कास्ता से एक मोटर साइकिल व चार साइकिल को कोयला सहित जब्त किया है. एक बात जरूर है कि पुलिस के इस कार्रवाई से कोयला माफिया में हड़कंप जरूर मचा है. खबर है कि जामताड़ा व मिहिजाम के कुछ माफिया नाला के बंद खदानों से कोयला निकलवाने का काम मजदूरों से करवाते हैं. आसपास के गांव वाले भी इन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं.
कोयला माफिया का मुंशी बी गोरांय पकड़ा गया
रुपये भी बरामद
जिस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो पश्चिम बंगाल के पारसुंडी का रहने वाला बी कुमार गोरांय है. वो माफिया तत्वों का मुंशी बताया जाता है. खबर है कि बी कुमार गोरांय अवैध खदान में काम करने वाले मजदूरों को उसकी मजदूरी भुगतान करता था. शनिवार को भी वह भुगतान करने वाला था. ये चार हजार रुपये उसी के थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




