आवास योजना की निगरानी को बनी कमेटी

जामताड़ा : प्रधानमंत्री आवास योजना को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर लगातार जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल द्वारा नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक मुहल्ला में कमेटी का गठन किया जा रहा है. इसी के तहत शनिवार को वार्ड संख्या 12 के गायछांद के बाउरी टोला में नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल की अध्यक्षता […]
जामताड़ा : प्रधानमंत्री आवास योजना को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर लगातार जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल द्वारा नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक मुहल्ला में कमेटी का गठन किया जा रहा है. इसी के तहत शनिवार को वार्ड संख्या 12 के गायछांद के बाउरी टोला में नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें टोला के काफी संख्या में महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया. इस दौरान टोलावासी को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी दी गयी.
इस अवसर पर संबोधित करते हुए नपं अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि सरकार की सबसे महत्वकांक्षी योजना है. उक्त योजना का लाभ सभी गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले लोगों तक पहुंचे जिसको कमेटी का गठन किया जा रहा है. मौके पर सीमंत बाउरी, रवि मोहली, गणेश रजक, सरोज सर्खेल, सरोज सर्खेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




