मार्च में जिला के 27 पंचायत होंगे ओडीएफ

जामताड़ा : समाहरणालय में पेयजल स्वच्छता विभाग की बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से देवघर सर्किल के अधीक्षण अभियंता रघुनंदन शर्मा शामिल हुये. इस दौरान जिला में हो रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा किया है. समीक्षा के क्रम में पाया कि जिला को शौचालय निर्माण के लिए लगभग 40 करोड़ राशि राज्य सरकार से निर्गत […]
जामताड़ा : समाहरणालय में पेयजल स्वच्छता विभाग की बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से देवघर सर्किल के अधीक्षण अभियंता रघुनंदन शर्मा शामिल हुये. इस दौरान जिला में हो रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा किया है. समीक्षा के क्रम में पाया कि जिला को शौचालय निर्माण के लिए लगभग 40 करोड़ राशि राज्य सरकार से निर्गत हुआ था लेकिन अब तक
मात्र 17 करोड़ का ही उपयोगिता प्रमाण पत्र दिया गया है. अधीक्षण अभियंता श्री शर्मा ने कार्यपालक अभियंता साधु शरण को जमकर फटकार लगाते हुये कहा कि जिला से अभी भी 22 करोड़ का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं जमा हुआ है जिसे दो दिन के अंदर जल्द ही जमा करने का निर्देश दिया अन्यथा कार्रवायी किया जायेगा. जिला में कुल 10 पंचायत अब तक ओडीएफ हो गये हैं जिसे पंचायत स्तर व प्रखंड स्तर पर जांच कर लिया गया है. ओडीएफ पंचायत को जिला स्तर से जांच करने के जिला स्तरीय कमेटी बनाया है. जिसमें जिला के दो स्वयं सेवी संस्था को लगाया जायेगा. स्वयं सेवी संस्था बदलाव फाउंडेशन व सिद्धोकान्हु अल्पसंख्यक विकास समिति का नाम शामिल है.
वहीं कुंडहित प्रखंड के स्लीप बेग शौचालय है. वहां के स्लीप बेक शौचालय को निर्माण के लिए सूची जिला में जमा करने का निर्देश दिया. 31 मार्च तक जिला के 37 पंचायत को ओडीएफ करना है. जिला में अब तक 10 पंचायत ओडीएफ हो गये हैं. बाकि 27 पंचायत को मार्च में किसी भी हाल में ओडीएफ करने में विभाग जुट गये हैं. डीसी रमेश कुमार दूबे, डीडीसी कुमार मिथिलेस प्रसाद, एसडीओ नवीन कुमार, बीडीओ अमित कुमार, प्रभाकर मिर्धा, पंकज कुमार रवि, ज्ञानशंकर जायसवाल, जिला कोडिनेटर रूबी कुमारी सहित जिला के सभी प्रखंड कोडिनेटर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




