चित्तरंजन का पार्क मिहिजाम नगर परिषद में दर्शाया

Published at :02 Mar 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
चित्तरंजन का पार्क मिहिजाम नगर परिषद में दर्शाया

विडंबना . झारखंड सरकार के वेबसाइट में दी गयी है गलत सूचना मिहिजाम : इसे नगर विकास विभाग की गलती कहें या लापरवाही जिसमें बंगाल के एक पार्क को झारखंड सरकार के वेबसाइट में दिखाया गया है. नगर परिषद मिहिजाम के वेबसाइट में चित्तरंजन रेलनगरी का पार्क दिखाया गया है. जबकि यह पार्क बंगाल में […]

विज्ञापन

विडंबना . झारखंड सरकार के वेबसाइट में दी गयी है गलत सूचना

मिहिजाम : इसे नगर विकास विभाग की गलती कहें या लापरवाही जिसमें बंगाल के एक पार्क को झारखंड सरकार के वेबसाइट में दिखाया गया है. नगर परिषद मिहिजाम के वेबसाइट में चित्तरंजन रेलनगरी का पार्क दिखाया गया है. जबकि यह पार्क बंगाल में पड़ता है. जहां आज के इस डिजिटल युग में युवा और स्कूल में पठन-पाठन करने वाले छात्र नगर परिषद में हो रहे कार्यों तथा मिहिजाम की प्रगित से संबंधित जानकारी नगर परषिद की वेबसाइट पेज से लेते हैं,
जो कि झारखंड सरकार की सरकारी वेबसाइट है. वेबसाइट में मौजूद पार्क के दृश्य के ठीक नीचे मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का नाम, फोटो एवं मोबाइल नंबर भी दिया गया है. दरअसल राज्य सरकार के नगर विकास विभाग के सरकारी वेब पेज पर मिहिजाम नगर परिषद की जो जानकारी एवं पार्क का चित्र दर्शाया गया है यह पार्क वास्तव में मिहिजाम में न होकर चित्तरंजन रेलनगरी के चिल्ड्रेन पार्क का है. अब यह लापरवाही किस स्तर पर हुई है. यह जांच का मामला है. इस लापरवाही की वजह से मिहिजाम नगर परिषद की छवि भी धूमिल हुई है. इसकी विश्वसनियता पर भी असर पड़ा है. दिलचस्प है कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तथा अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का ध्यान नहीं गया है. शायद इसे विभागीय अधिकारी एवं नगर परषिद से जुड़े लोगों ने कभी इस वेबसाइट खंगालने का प्रयास नहीं किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola