प्रशिक्षण सदर अस्पताल के सभा कक्ष में

जामताड़ा : एकीकृत बीमारी निगरानी कार्यक्रम के तहत बुधवार को सदर अस्पताल के सभा कक्ष में बीटीटी व सहिया साथी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उदघाटन सीएस डॉ मार्शल आइन्द ने किया. इस दौरान सीएस डॉ आइन्द ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सहिया साथी के साथ साथ सहिया का काफी महत्वपूर्ण […]
जामताड़ा : एकीकृत बीमारी निगरानी कार्यक्रम के तहत बुधवार को सदर अस्पताल के सभा कक्ष में बीटीटी व सहिया साथी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण का उदघाटन सीएस डॉ मार्शल आइन्द ने किया. इस दौरान सीएस डॉ आइन्द ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सहिया साथी के साथ साथ सहिया का काफी महत्वपूर्ण योगदान है.
कहा सहिया गांव में रहते है सभी प्रकार के समस्या से अवगत होते हैं. प्रशिक्षक डॉ डीके अखौरी ने कहा कि किसी बीमारी को महामारी होने से पहले ही रोकथाम करना जरुरी है. इसके लिए सहिया की भुमिका अहम है. बीटीटी व सहिया साथी गांव स्तर पर सहिया को जानकारी देंगे और बीमारी से फैलने वाले महामारी को रोकथाम करेंगे. जिला डाटा प्रबंधक संतोष कुमार ने भी प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार की जानकारी दी. मौके पर प्रशिक्षक डॉ अल्फ्रेड मुर्मू, डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता, डीपीसी पंकज कुमार, बीटीटी सुनिल यादव, साहिक अली, अवधबिहारी राम, सरिता बेसरा, टुम्पा दत्त, रीता मंडल, जैनुल बीबी, सीता रानी मंडल, सोनामुनी सोरेन, ललीता मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




