साइबर आरोपित ने दी मैट्रिक की परीक्षा

जामताड़ा/विद्यासागर : पहले कमाई फिर पढ़ाई, जब पढ़ाई की बारी आयी तो चले गए जेल. बता दें कि साइबर क्राइम के आरोप में जेल में बंद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रटनियां निवासी नीतीश कुमार सिंह ने पुलिस हिरासत में सोमवार को मैट्रिक की परीक्षा दी. सोमवार को करमाटांड़ प्रखंड के झुमका देवी गुलाब राय गुटगुटिया […]
जामताड़ा/विद्यासागर : पहले कमाई फिर पढ़ाई, जब पढ़ाई की बारी आयी तो चले गए जेल. बता दें कि साइबर क्राइम के आरोप में जेल में बंद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रटनियां निवासी नीतीश कुमार सिंह ने पुलिस हिरासत में सोमवार को मैट्रिक की परीक्षा दी. सोमवार को करमाटांड़ प्रखंड के झुमका देवी गुलाब राय गुटगुटिया मध्य विद्यालय में उक्त साइबर आरोपी नीतीश सिंह का परीक्षा केंद्र है. सुबह ही पुलिस आरोपित नीतीश सिंह को लेकर उक्त विद्यालय पहुंच गए थे. हालांकि कुछ समय के लिए लोग बिचलित हो गए कि यह युवक जो पुलिस हिरासत में परीक्षा देने आए हैं वह कौन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




