गोली चलाने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

नारायणपुर. मानपुर गांव में जमीन विवाद में गोली चलाने वाला आरोपी सफीक मियां को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे नारायणपुर पुलिस दिवा गस्ती दल के द्वारा नाटकीय ढंग से करमाटांड़ नारायणपुर सीमा स्थित रेलवे के बेना फाटक से किया है. सफीक मियां अपने धर से करमाटांड़ […]
नारायणपुर. मानपुर गांव में जमीन विवाद में गोली चलाने वाला आरोपी सफीक मियां को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. उसे नारायणपुर पुलिस दिवा गस्ती दल के द्वारा नाटकीय ढंग से करमाटांड़ नारायणपुर सीमा स्थित रेलवे के बेना फाटक से किया है. सफीक मियां अपने धर से करमाटांड़ मार्ग से मां तारा बस के द्वारा जामताड़ा जा रहा था. इस दल का नेतृत्व नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद एवं एएसआई प्रभु भूषण कुमार के द्वारा किया गया. बताते चले की नारायणपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सफाउल मियां ने इसे लेकर नारायणपुर में मामला दर्ज करवाया था.
नारायणपुर थाना काण्ड संख्यां 33/17 का मुख्य आरोपी है. पुलिस को घटना के बाद से ही इसकी धर पकड़ को लेकर विशेष अभियान चला रखा था. इस काण्ड में कुल 15 नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जिसमें से दो नतबुल अंसारी एवं कुतबुल अंसारी को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफतार कर लिया. इन आरोपियों की गिरफतारी को लेकर पुलिस इनके घर पर कई वार छापेमारी कर चुकी है. लेकिन सभी आरोपी घर से फरार है. इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया की शीघ्र ही सभी आरोपी जेल के सलाखों के पीछे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




