बकाया मांगने पर तरुण पर धमकी देने का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Feb 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

व्यापार विस्तार मेला : खादी भंडार स्टॉल मालिक ने नवकिरण संस्था सचिव के खिलाफ थाने में दिया आवेदन एसपी व डीसी से भी लगायी न्याय की गुहार जामताड़ा : मेला आयोजन द्वारा मेला में लगाए गए स्टॉल से सामान लेकर राशि नहीं देने को लेकर रांची से आए खाद्यी भंडार कपड़े के मालिक अनुग्रह सिंह […]
विज्ञापन
व्यापार विस्तार मेला : खादी भंडार स्टॉल मालिक ने नवकिरण संस्था सचिव के खिलाफ थाने में दिया आवेदन
एसपी व डीसी से भी लगायी न्याय की गुहार
जामताड़ा : मेला आयोजन द्वारा मेला में लगाए गए स्टॉल से सामान लेकर राशि नहीं देने को लेकर रांची से आए खाद्यी भंडार कपड़े के मालिक अनुग्रह सिंह ने नवकिरण संस्था के महासचिव तरुण कुमार गुप्ता पर जान से मारने धमकी देने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. इस संबंध में श्री सिंह ने नगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने शिकायत की प्रति पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त एवं एसडीओ को भी दिया है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि नवकिरण संस्था द्वारा जेबीसी मैदान में व्यापार विस्तार मेला का आयोजन किया गया था. जिसमें उन्होंने खादी ग्रामोद्योग का स्टॉल लगाया था.
इस स्टॉल से उन्होंने काफी खरीदारी की है. जिसका कुल बिल 11 हजार दो सौ रुपये हुआ. मेला के समापन के बाद 13 फरवरी की सुबह संस्था के सचिव के घर बकाया मांगने गये तो उन्होंने राशि देने से इनकार कर दिया. जब हमने पुन: राशि देने के लिए आग्रह किया तो वह उग्र हो गए और गाली गलौज करते हुए कहने लगा कि पैसा नहीं देंगे यहां से जाओ नहीं तो जान से मार देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




