ड्राइविंग स्कूल के लिए जमीन की तलाश शुरू

Published at :14 Feb 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
ड्राइविंग स्कूल के लिए जमीन की तलाश शुरू

कवायद . राजस्व की समीक्षा बैठक जामताड़ा में ड्राइविंग स्कूल के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गयी है. प्रशासन को तीन एकड़ जमीन चाहिए. राजस्व समीक्षा बैठक में इसके अलावा भी डीसी ने कई बात कहीं हैं. जामताड़ा : समाहरणालय में सोमवार को राजस्व की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई. […]

विज्ञापन

कवायद . राजस्व की समीक्षा बैठक

जामताड़ा में ड्राइविंग स्कूल के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गयी है. प्रशासन को तीन एकड़ जमीन चाहिए. राजस्व समीक्षा बैठक में इसके अलावा भी डीसी ने कई बात कहीं हैं.
जामताड़ा : समाहरणालय में सोमवार को राजस्व की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीसी श्री दूबे ने राजस्व कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं जिला के सभी प्रखंड कार्यालय का नजरी नक्शा बनाने को निर्देश दिया. नजरी नक्शा में प्रखंड परिसर के पुराने भवनों का उल्लेख करने का भी निर्देश दिया. कहा पुराने भवनों को भवन प्रमंडल द्वारा बेकार सत्यापित किया जायेगा. जामताड़ा प्रखंड परिसर स्थित काफी पुराने भवन हैं. विभाग जहां तहां भवन का निर्माण कर दिया है जो आज के समय में कई भवन उपयोगी नहीं है. जिसकी सूची राज्य सरकार को दिया जायेगा.
वहीं करमाटांड़ व फतेहपुर प्रखंड में पुराना भवन नहीं है. जामताड़ा सीओ को शवदाह गृह के लिए जमीन मुहैया कराने का निर्देश दिया. नारायणपुर सीओ को पबिया स्वास्थ्य केंद्र तथा फतेहपुर सीओ द्वारा सब स्टेशन का जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया. वहीं मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र के लिए जमीन तीन एकड़ उपलब्ध कराना था, लेकिन जामताड़ा सीओ द्वारा 2 एकड़ जमीन उपलब्ध किया है. जिस कारण डीसी श्री दूबे ने कहा कि राज्य का निर्देश है कि मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र के लिए तीन एकड़ जमीन देना जरुरी है. जिसे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
समाहरणालय में ही आईटीडीए भवन के लिए किया जायेगा जमीन चिह्नित
आइटीडीए विभाग के लिए भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया. जामताड़ा सीओ ने कहा कि आइटीडीए भवन के लिए समाहरणालय के समक्ष जमीन का चिह्नित किया गया है. झारखंड इंडस्ट्री डेवलेपमेंट एरिया का चयन प्रत्येक अंचल में 20-20 एकड़ जमीन करना है. जहां उद्योग लगाया जायेगा. डीसी श्री दूबे ने कहा कि सभी अंचल से जमीन उपलब्ध करायें. साथ जमीन का चिन्हित वैसे एरिया में करें. जहां सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो. जैसे सड़क, बिजली, आसपास में जलाशय, नजदीक में रेल लाइन सहित अन्य प्रकार के सुविधा को देखते हुये जमीन का चिह्नित करने का निर्देश दिया. बेवा गांव में उच्च विद्यालय का भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
बैठक में ये थे मौजूद : मौके पर एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, डीटीओ महेन्द्र मांझी, जामताड़ा सीओ प्रीतिलता किस्कू, राकेश भूषण, प्रभाकर मिर्धा, पंकज कुमार रवि व सीआई मौजूद थे.
तीन एकड़ जमीन की हो रही खोज
सभी प्रखंड कार्यालय का बनेगा नजरी नक्शा
पुराने भवनों का रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजा जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola