दुष्कर्म का आरोपित पुलिस जवान गिरफ्तार

महेशपुर : महेशपुर थाना में दर्ज दुष्कर्म केे मामले में थाना कांड संख्या -142/15, दिनांक 27/6/15 के नामजद अभियुक्त सुरेंद्र मुर्मू को थाना प्रभारी महेशपुर विमल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बड़े ही नाटकीय अंदाज में पुलिस लाइन साहिबगंज से सोमवार को गिरफ्तार कर शाम में महेशपुर थाने ले आयी है. सुरेन्द्र मुर्मू […]
महेशपुर : महेशपुर थाना में दर्ज दुष्कर्म केे मामले में थाना कांड संख्या -142/15, दिनांक 27/6/15 के नामजद अभियुक्त सुरेंद्र मुर्मू को थाना प्रभारी महेशपुर विमल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ बड़े ही नाटकीय अंदाज में पुलिस लाइन साहिबगंज से सोमवार को गिरफ्तार कर शाम में महेशपुर थाने ले आयी है.
सुरेन्द्र मुर्मू महेशपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह साहिबगंज जिला पुलिस बल में पदस्थापित था. उसके खिलाफ महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. महिला नामजद अभियुक्त सुरेंद्र मुर्मू की रिश्ते में साली लगती है. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार सुरेंद्र मुर्मू को पाकुड़ चालान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




