पुराने प्रखंड को-ऑर्डिनेटर होंगे कार्यमुक्त

Published at :12 Feb 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
पुराने प्रखंड को-ऑर्डिनेटर होंगे कार्यमुक्त

निर्देश . स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में डीसी ने कहा स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में डीसी ने निर्देश दिया है कि शिकायत के बाद पुराने प्रखंड को-ऑर्डिनेटर को कार्यमुक्त किया जाय. जामताड़ा : समाहरणालय में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में की गयी. समीक्षा के […]

विज्ञापन

निर्देश . स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में डीसी ने कहा

स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में डीसी ने निर्देश दिया है कि शिकायत के बाद पुराने प्रखंड को-ऑर्डिनेटर को कार्यमुक्त किया जाय.
जामताड़ा : समाहरणालय में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में की गयी. समीक्षा के दौरान डीसी श्री दूबे ने जिला में शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा जिस पंचायत को ओडीएफ की श्रेणी में रखा गया है वहां कर्मी ज्यादा समय देकर काम करें. समीक्षा के बाद पाया गया कि पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा लेजर व कैशबुक में सही मिलान नहीं हो रहा है. जिस कारण पांच हजार शौचालय का डिफरेंस दिखाया जा रहा है.
डीसी श्री दूबे ने कार्यपालक अभियंता को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी हाल में लेजर व कैशबुक का मिलान सही रखें. कहा लापरवाही करने पर किसी भी कर्मी को बक्सा नहीं जायेगा. वहीं प्रखंड को-ऑर्डिनेटर को लेकर डीसी श्री दूबे ने कहा कि पुराने प्रखंड को-ऑर्डिनेटर अब कार्य नहीं करेंगे. जिला के सभी छह प्रखंडों में एक-एक को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था. लगातार शिकायतें के बाद डीसी ने इन्हें कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि तीन प्रखंड में प्रखंड को-ऑर्डिनेटर बहाल किया गया है बाकि तीन प्रखंड में भी बहाल कर लिया जायेगा.
बैठक में ये थे मौजूद : स्वच्छ भारत मिशन की बेठक में पर डीडीसी कुमार मिथिलेस प्रसाद, पीएसडी के कार्यपालक अभियंता साधु शरण, जामताड़ा बीडीओ अमित कुमार, करमाटांड़ बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, फतेहपुर बीडीओ पंकज कुमार रवि, नारायणपुर बीडीओ जाहिर आलम, सीओ राकेश भूषण, जिला समन्वयक रुबी कुमारी, नीडस के बलराम बेहरा सहित अन्य प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे.
तीन प्रखंडों में नये को-ऑर्डिनेटर बहाल, पीएचइडी को सुधार का निर्देश
फरवरी में नारायणपुर के तीन पंचायत होंगे ओडीएफ
वहीं नारायणपुर प्रखंड के तीन पंचायत को फरवरी माह में ओडीएफ किया जायेगा. जिसमें मदनाडीह, दिघारी, कुरता शामिल है. मदनाडीह में 891 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया था. जिसमें 833 शौचालय निर्माण का आवंटन प्राप्त हो गया है. वहीं दिघारी पंचायत में 993 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. दिघारी में 786 शौचालय का निर्माण किया गया है. वहीं कुरता पंचायत में 915 शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा गया है. सभी नवनियुक्त चैंपियन को कहा कि पंचायत को ओडीएफ घोषित नहीं करने पर मानदेय नहीं दिया जायेगा. फतेहपुर प्रखंड के मार्च में धसनियां व डुमरिया पंचायत को ओडीएफ किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola