टेन सीजीपीए लाने वाले 12 छात्र हुए सम्मानित

जामताड़ा : केंद्रीय विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं को टेन सीजीपीए लाने के लिए सम्मानित किया गया. ये सभी छात्र-छात्राओं वर्ष 2016-17 के सेशन में मैट्रिक की परीक्षा में टेन सजीपीए लाने के कारण सम्मानित हुए. बता दें कि डीसी केंद्रीय विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष होते हैं. इसलिए विद्यालय की ओर से डीसी रमेश […]
जामताड़ा : केंद्रीय विद्यालय के 12 छात्र-छात्राओं को टेन सीजीपीए लाने के लिए सम्मानित किया गया. ये सभी छात्र-छात्राओं वर्ष 2016-17 के सेशन में मैट्रिक की परीक्षा में टेन सजीपीए लाने के कारण सम्मानित हुए. बता दें कि डीसी केंद्रीय विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष होते हैं. इसलिए विद्यालय की ओर से डीसी रमेश कुमार दूबे से ही छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिलवाया गया. सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र के अलावे पांच-पांच हजार का चेक दिया गया.
पुरस्कार वितरण समारोह में कई छात्र-छात्राएं मौजूद नहीं थे. इसलिए पुरस्कार वैसे बच्चें के अभिभावक ने ग्रहण किया. डीसी श्री दूबे ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय देश में अच्छे शिक्षण संस्थान माने जाते हैं. यहां के बच्चे बहुत ही अनुशासित होते हैं. जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय को अभीतक अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है, जो बहुत जल्द भवन उपलब्ध करा दिया जायेगा. कहा कि इस नये वित्तीय वर्ष में केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन हैंड ओवर कर दिया जायेगा.
बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी. इसके पूर्व विद्यालय की बच्चियों ने डीसी रमेश कुमार दूबे को स्वागत गीत गाकर अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य गौतम कुमार पत्रलेख, शिक्षक नंदन कुमार दूबे, नीरज आंनद, हीरा कुमार सिंह, नौशाद उल हक, वीणा कुमार, देवेंद्र राजहंस, पापड़ी मित्रा, संतोष कुमार दूबे सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




