आजसू का हल्ला बोल

Published at :26 Feb 2014 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू का हल्ला बोल

जनसमस्याओं को लेकर आजसू गंभीर शिक्षा अधिकार का नहीं हो रहा है पालन एक मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया जामताड़ा : आजसू पार्टी द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम चलाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू नेता राजेश कुमार महतो ने किया. मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के […]

विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर आजसू गंभीर

शिक्षा अधिकार का नहीं हो रहा है पालन

एक मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया

जामताड़ा : आजसू पार्टी द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम चलाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू नेता राजेश कुमार महतो ने किया. मौके पर उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत एक मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा गया. मौके पर श्री महतो ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून का पालन नहीं हो रहा है. शिक्षकों की घोर कमी है. विद्यालयों में मूलभूत सुविधा तक नहीं है. सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

इसके तहत इस कमी को दूर किया जाय तथा शिक्षा का अधिकार कानून का सख्ती से पालन किया जाय. पंचायतों को अधिकारी प्रदान की जाय उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम को सख्ती से लागू की जाय. खाद्य सुरक्षा कानून का पालन नहीं हो पा रहा है. सरकार एक माह के अंदर जरूरतों को चिह्न्ति कर सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराएं. अन्यथा 500 रुपये इन परिवारों को दी जाय. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो मुस्ताक ने कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं को लागू करने में पूरी तरह से विफल है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

क्षेत्र के विकास की बात करने वाली इस यूपीए गंठबंधन की सरकार से प्रदेश के लोगों का भला नहीं हो सकता. जनता आने वाले चुनाव में पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का हाथ मजबूत कर झारखंड को विकास की ओर ले जाने में सहयोग दें. मौके पर मुकेश कुमार, दुलाल मंडल, अजीत मंडल, विष्णु पंडित, मनोज महतो, मो अजहरूद्दीन, मो कुतुब सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola