फतेहपुर में पोस्टरबाजी

फतेहपुर : थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एक मकान के दीवार पर पोस्टरबाजी कर मकान मनोज मंडल को जान से मारने की धमकी दी गयी है. पोस्टर पर माओवादी कम्यूनिस्ट केंद्र एमसीसीआइ लिखा हुआ है. जबकि पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है. फतेहपुर थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कापी […]
फतेहपुर : थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एक मकान के दीवार पर पोस्टरबाजी कर मकान मनोज मंडल को जान से मारने की धमकी दी गयी है. पोस्टर पर माओवादी कम्यूनिस्ट केंद्र एमसीसीआइ लिखा हुआ है. जबकि पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है. फतेहपुर थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कापी के पन्नों पर किसी ने यह धमकी लिखी है. वैसे पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है. छानबीन के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.
पोस्टर में मनोज मंडल नामक व्यक्ति को धमकाया गया है. ये मनोज मंडल कौन हैं इसका भी पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पोस्टरबाजी के बाद फतेहपुर बाजार में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है. पुलिस ने शाम चार बजे इसे जब्त किया है. बताया जाता है कि यह पोस्टर इतना छोटा है कि दिन भर किसी की नजर नहीं गयी. अचानक शाम में किसी की नजर गयी और गौर से जब पढ़ा गया तो बात कुछ और ही निकली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










