हथियारबंद अपराधियों की खोज में पुलिस खोजी कुत्ता हुआ नाकाम

Published at :22 Feb 2014 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
हथियारबंद अपराधियों की खोज में पुलिस खोजी कुत्ता हुआ नाकाम

मिहिजाम:शहर के रेलपार हटिया परिसर के निकट कपड़ा व्यवसायी के आवास पर हुए हमले की पड़ताल में पुलिस ने खोजी कुत्ते का सहारा लिया. घटना के करीब 19 घंटे बाद दुमका से डॉग स्क्वॉयड टीम पहुंची. डॉग ओली को बदमाशों के बैग सुंघाये गये. जिसके बाद ओली व्यवसायी मनोज दमानी के घर से हटिया के […]

विज्ञापन

मिहिजाम:शहर के रेलपार हटिया परिसर के निकट कपड़ा व्यवसायी के आवास पर हुए हमले की पड़ताल में पुलिस ने खोजी कुत्ते का सहारा लिया. घटना के करीब 19 घंटे बाद दुमका से डॉग स्क्वॉयड टीम पहुंची. डॉग ओली को बदमाशों के बैग सुंघाये गये. जिसके बाद ओली व्यवसायी मनोज दमानी के घर से हटिया के रास्ते होकर कृष्णानगर, सालबगान से अमोई पहुंची. एक माड़ी भट्टी से 20 कदम की दूरी पर जाकर रूक गयी. इसके आगे ओली हरकत नहीं कर पायी. घटना को लेकर जामताड़ा एसपी नागेंद्र चौधरी ने बताया कि स्थायी थाना प्रभारी नहीं जाने का लाभ उठाकर अपराधी ऐसा कर रहे है. लेकिन हमलावरों के बारे में जानकारी एकत्रित किया जा रहा है. जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola