पतंजलि का योग महोत्सव कार्यक्रम 23 को

Published at :22 Feb 2014 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
पतंजलि का योग महोत्सव कार्यक्रम 23 को

जामताड़ा:भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति द्वारा 23 मार्च को योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल में किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेक र आज भारत स्वाभिमान पतंजलि के सदस्यों ने शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया. संबंध में जानकारी देते हुए प्रांत संगठन प्रभारी रमेश टुडू ने बताया कि 23 मार्च के दिन भगत […]

विज्ञापन

जामताड़ा:भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति द्वारा 23 मार्च को योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल में किया जायेगा. कार्यक्रम की सफलता को लेक र आज भारत स्वाभिमान पतंजलि के सदस्यों ने शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया. संबंध में जानकारी देते हुए प्रांत संगठन प्रभारी रमेश टुडू ने बताया कि 23 मार्च के दिन भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु को फांसी दी गयी थी.

उन वीर शहिदों के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया है. जिसके लिए लोगों को हरिद्वार से आये पीला चावल देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आमंत्रण किया जा रहा है. अवसर पर कार्यक्रम संचालन पांचू भंडारी, पदमावति हेंब्रम, रवि हेंब्रम, हराधन महतो, पंचमी मंडल, लक्ष्मी हेंब्रम, ओफिसर हेंब्रम, ओमप्रकाश सोरेन, नुनी बास्की, संदीप मरांडी व पूरण चंद्र सोरेन आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola