सरकार को तीस मार्च तक का अल्टीमेटम : ओंकार झा

जामताड़ा : राज्य फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने कहा कि डीलरों के सभी समस्याओं को लेकर आगामी फरवरी 2017 को मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे. समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को 30 मार्च तक का समय दिया जायेगा. समस्या का समाधान नहीं होने पर डीलर प्रखंड से लेकर राज्य स्तर […]
जामताड़ा : राज्य फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के राज्याध्यक्ष ओंकार नाथ झा ने कहा कि डीलरों के सभी समस्याओं को लेकर आगामी फरवरी 2017 को मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे. समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को 30 मार्च तक का समय दिया जायेगा. समस्या का समाधान नहीं होने पर डीलर प्रखंड से लेकर राज्य स्तर पर मशाल जुलूस निकाल कर सरकार का विरोध जतायेंगे.
01 अप्रैल से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को ठप कर देंगे. श्री झा ने कहा कि डीलरों का बहुत दिनों तक शोषण किया गया, अब बरदाश्त नहीं किया जायेगा. कहा : डीलरों को कमीशन नहीं मानदेय चाहिए. मौके पर महासचिव संजय कुंडू, रमेश सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, उपाध्यक्ष मोहन भैया, बीपी बिहारी सिंह, संयुक्त सचिव मु नौशाद आलम, कार्यकारी अध्यक्ष नबीउल हसन सहित सभी प्रखंड प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




