बजरंग दल ने सामाजिक सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
बजरंग दल ने सामाजिक सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन

जामताड़ा. सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, अवैध कब्जe और कथित सुनियोजित षड्यंत्रों पर चिंता जतायी गयी है. इस पर प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की गयी है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के सामाजिक ताने-बाने और आपसी सद्भाव को प्रभावित करने वाली घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिस पर समय रहते नियंत्रण जरूरी है. ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ स्थानों पर महिलाओं और युवतियों के साथ शोषण, धोखाधड़ी और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं सामने आई हैं. सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा भी गंभीर समस्या है. मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष अनूप राय, जिला मंत्री संजय परशुरामका, कृष सरकार, चंदन महतो, अभिजीत मंडल, जीत दुबे सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola