जवाहर नवोदय में 50 विद्यार्थियों का एनसीसी में हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन
जवाहर नवोदय में 50 विद्यार्थियों का एनसीसी में हुआ चयन

बिंदापाथर. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तंबाजोड़, में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पंजीकरण और चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो – 11 विद्यालय परिसर में उपस्थित चयनित एनसीसी कैडेट्स प्रतिनिधि, बिंदापाथर. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तंबाजोड़, में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के पंजीकरण और चयन प्रक्रिया का सफल आयोजन किया गया. विद्यालय का आधिकारिक निबंधन 36 झारखंड बटालियन एनसीसी के साथ हुआ है, जिससे अब यहां के विद्यार्थियों को सैन्य प्रशिक्षण और राष्ट्र सेवा का अवसर प्राप्त होगा. 36 झारखंड बटालियन के सूबेदार सरमेल सिंह ढिल्लन एवं एचएवी पवन सिंह की देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई. चयन का आधार शारीरिक दक्षता, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और कड़ा मेडिकल परीक्षण रहा. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद कुल 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें 25 छात्र और 25 छात्राएं शामिल हैं. एनसीसी कैडेट्स को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी विद्यालय के कुशल शिक्षक सुशील कुमार सिंह को सौंपी गई है, जो मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाएंगे. उनके सहयोग के लिए शिक्षक सुमन सौरभ एवं सीमा कुमारी को नियुक्त किया गया है. यह टीम बच्चों को न केवल शारीरिक ड्रिल, बल्कि मानसिक मजबूती और नैतिक शिक्षा का भी प्रशिक्षण देगी. प्राचार्या डॉ प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय का एनसीसी से जुड़ना गौरवपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा इससे विद्यार्थियों में सेवा भाव, अटूट देश प्रेम, साहस और विवेक जैसे गुणों का विकास होगा. एनसीसी का अनुशासन बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola